• Tue. Feb 17th, 2026

बाइक टकराने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और पत्थर, पांच घायल

ByVijay Singhal

Mar 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हरनौल में शुक्रवार सुबह बाइक टकराने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। जमकर लाठियां चलीं और पथराव हो गया। घटना से दहशत फैल गई। बताया जा रह है की इस विवाद में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। उनमे से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। बता दें रंगभरनी एकादशी पर घर-घर पूजा होती है। गांव हरनौल निवासी अरुण और पंकज मोटरसाइकिल से आंवले की डाल लेने जा रहे थे। रास्ते में दोनों की मोटरसाइकिल टकरा गईं। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद गांव में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज और मारपीट होने के बाद लाठियां निकल आईं। जमकर एक-दूसरे पर प्रहार किए। इसी दौरान पथराव भी शुरू हो गया। संघर्ष में एक पक्ष के मोहन, पंकज और दूसरे पक्ष के अरुण, करन व पवन घायल हो गए। घायलों में पंकज की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी की और फिर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई को थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव का कहना है दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.