हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में गोविंदबाग स्थित मंदिर के सामने गली में खड़े ई-रिक्शा को हटाने को लेकर मंदिर सेवायत और पड़ोस में रहने वाले लोग आपस में भिड़ गए। झगड़े में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडों का उपयोग हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची। जहां दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गोविंद बाग स्थित एक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में उपयोग की सामग्री लेकर को लेकर एक ई-रिक्शा चालक मंदिर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दंपत किशोर दीक्षित अपनी बाइक से निकले तो ई-रिक्शा चालक से रिक्शा हटाने को कहा। मंदिर के महंत सुखदेव दास ने दीक्षित को ई-रिक्शा वाले को टोकने से रोक दिया। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई और फिर लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। जिसमें आश्रम के एक साधु के सिर में चोट आई हैं। महंत सुखदेव दास का आरोप है कि दीक्षित ने अपने साथियों संग हमारे व साधुओं संग मारपीट कर डाली। जबकि दंपतकिशोर दीक्षित का आरोप है, घर के समीप मैं बाइक से निकल रहा था। ई-रिक्शा वाले से साइड देने को कहा ही था कि साधुओं ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर डाली। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर घायल साधु का चिकित्सीय परीक्षण करवाया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
