हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तैनात दो सुरक्षा गार्डाें द्वारा श्रद्धालुओं से पैसे लेकर आराध्य के दर्शन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर शांतिभंग में कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिर में तैनात राजस्थान सिक्याेरिटी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा गार्डों में हलचल मच गई है। मंगलवार सुबह श्रीबांकेबिहारी मंंदिर के चौक में दो सुरक्षा गार्ड कर्मवीर एवं दीपक तैनात थे। आरोप है कि इन्होंने ठाकुरजी को निकट से दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से रुपये ले लिए। वहां मौजूद लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर के कंट्रोल रूप का सीसीटीवी कैमरा चेक किया। इसके बाद दोनों सुरक्षा गार्डों को पुलिस द्वारा कोतवाली लाया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने दर्शन कराने के नाम श्रद्धालुओं से रुपये नहीं मांगे बल्कि श्रद्धालु अपनी खुशी से रुपये दे गए। कर्मवीर मगोर्रा एवं दीपक मथुरा के गोविंद नगर का निवासी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को रुपये लेकर दर्शन कराने के आरोप में दो सुरक्षा गार्डों को पकड़ा है। उन पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
