• Tue. Feb 17th, 2026

श्रद्धालु से पर्स लूटने और बैंक का शटर तोड़ चोरी का प्रयास करने वाले दो लुटेरे दबोचे

ByVijay Singhal

Mar 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने चोरी एवं लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकदी, आधार कार्ड, चोरी की बाइक, तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है की इन्हीं ने 20 दिन पूर्व थाने के बगल में स्थित बैंक शाखा का शटर तोड़ा था। थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया की सोमवार की रात मथुरा रोड स्थित पालई बंबा पर चौकी प्रभारी अडींग अमित यादव चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इन्होंने अपने नाम बबलू ऊर्फ कातिया निवासी नगला देविया थाना मगोर्रा व सलाउद्दीन निवासी आदलपुर, बबाथान दरभंगा बिहार बताए हैं। इनके पास से तमंचा व कारतूस सहित मथुरा निवासी महिला लक्ष्मी उपाध्याय का आधार कार्ड मिला हैं। आरोपियों ने सप्ताह पूर्व मथुरा रोड पर ई रिक्शा में बैठी मथुरा निवासी वृद्धा के हाथ से पर्स छीना था। पर्स में आधार कार्ड व 36 सौ रुपये की नकदी पुलिस ने बरामद की है। बरामद बाइक हरियाणा से चोरी करना बताया है। आरोपियों ने 20 दिन पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में चोरी करने की नीयत से उसका शटर तोड़ा था। मगर पुलिस गाड़ी के सायरन की आवाज सुन कर भाग गए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.