• Mon. Feb 9th, 2026

श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास हेतु आज दिनांक 7 फरवरी 2026 को 2 रजिस्ट्री हुई संपन्न

ByVijay Singhal

Feb 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 07 फरवरी 2026/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/ निर्माण परियोजना के अंतर्गत दो और रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई है।अभी तक कुल 6 रजिस्ट्री हो चुकी है तथा 20 से अधिक और रजिस्ट्री तैयारी की जा चुकी है, जो सोमवार से लगातार की जाएंगी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों के क्रम में लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही है। जनसुविधाओं के विकास क्षेत्र में आने वाले निवासियों को पर्याप्त धनराशि दी जा रही है, दुकान के बदले दुकान दी जा रही है, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख एवं रुकमणि विहार में फ्लैट दिए जा रहे है। उक्त सभी सुविधाओं के दृष्टिगत भूसंपत्ति स्वामी अपनी रजिस्ट्री के लिए निरंतर आगे आ रहे है। आगामी एक माह के अंदर लगभग आधी से अधिक रजिस्ट्री प्रस्तावित है। अभी तक लगभग 800 वर्ग मीटर की रजिस्ट्री की जा चुकी है। आज लगभग 200 वर्ग मीटर की रजिस्ट्री हुई है, जिसमें से लगभग 150 वर्ग मीटर की रजिस्ट्री श्री रवींद्र कुमार शर्मा जी ने की है। जनसुविधाओं का विकास ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/निर्माण हेतु भूमि क्रय की समस्त कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप की जा रही है। परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।”
 उक्त सभी रजिस्ट्रियां श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास के क्रियान्वयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस पास भव्य और दिव्य जनसुविधाओं के विकास की दिशा में कुल 6 रजिस्ट्री हुई है। जनसुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश पर गठित हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को सुदृढ़ व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतन प्रयासरत है। इस परियोजना से न केवल दर्शन सरल होंगे, बल्कि समूचे ब्रज क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के निर्माण/ विकास कार्य वृंदावन की प्राचीन दिव्यता को बनाए रखते हुए आधुनिक जरूरतों को पूरा करेगा। इस भव्य निर्माण से ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान मिलेगी और ठाकुर जी के भक्तों के लिए दर्शन की राह आसान हो जाएगी। मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं का विकास/ निर्माण में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुगम प्रवेश- निकासी द्वार बनाए जाएंगे, जिससे संकरी गलियों में होने वाली भीड़ का दबाव कम होगा। मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/निर्माण से धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा तथा अधिकाधिक रोजगार का सृजन होगा।
हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी में शामिल
समिति में मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद/ अध्यक्ष अशोक कुमार जी, मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)/ सदस्य मुकेश मिश्रा जी, मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा/ सदस्य विकास कुमार जी, मुंसिफ / सिविल जज मथुरा/ सदस्य शिप्रा दुबे जी, जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / सदस्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह जी, सदस्य/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार जी, नगर आयुक्त मथुरा- वृन्दावन नगर निगम/ सदस्य जग प्रवेश जी, सदस्य/ उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण लक्ष्मी एन जी, सदस्य/ अधीक्षण पुरातत्वविद् भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा डॉ० स्मिता एस० कुमार जी, गोस्वामी राजभोग समूह से शैलेन्द्र गोस्वामी पुत्र श्री ब्रजनाथ गोस्वामी एवं श्रीवर्धन गोस्वामी पुत्र श्री जुगल किशोर गोस्वामी, गोस्वामी शयन भोग समूह से श्री दिनेश कुमार गोस्वामी पुत्र श्री बिहारीलाल गोस्वामी एवं श्री विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) पुत्र श्री बाल कृष्ण गोस्वामी शामिल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.