• Mon. Feb 16th, 2026

गोवर्धन के समीप दुर्घटना में पॉलिटेक्निक के दो विद्यार्थियों की मौत, एक गंभीर

ByVijay Singhal

Jan 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन दर्शन करने जा रहे पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों की स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में एक छात्र और छात्रा की मौत हो गई। जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। देर रात दोनों का एक साथ आकाशवाणी स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मथुरा के कृष्णा विहार बीएसए रोड निवासी हर्ष (18), सौंख रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी रूपांशी (19) और रौनक स्कूटी पर सवार होकर गोवर्धन दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी वह अड़ींग बाईपास पहुंचे ही थे कि स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल जाती इससे पहले ही हर्ष ने दम तोड़ दिया। जबकि रूपांशी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने तीसरी छात्रा रौनक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा परिजन को सूचना दी। तीनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां से पुलिस ने हर्ष और रूपांशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हर्ष और रूपांशी दोनों पीएमवी पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी थे, जबकि घायल छात्रा रौनक भी उन्हीं की क्लास में प्रथम वर्ष की छात्रा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.