• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा पुलिस मुठभेड़ में चांदी लूट करने वाले दो घायल

ByVijay Singhal

Dec 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा के एक चांदी व्यापारी के कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए, रिफाइनरी थाना क्षेत्र के तहत 9 नंबर फ्लाईओवर के ऊपर दिन दहाड़े लूट लिया गया। बदमाशों ने चांदी से भरे बैग छीन लिया और भागने लगे। हालांकि, जनता की तत्परता से एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और भागे हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के व्यापारी मनोज का कर्मचारी जितेन चांदी लेकर आगरा से मथुरा आ रहा था। दोपहर के समय जैसे ही वह रिफाइनरी थाना के अंतर्गत 9 नंबर पुल के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। कर्मचारी को रोककर बदमाशों ने चांदी का बैग छीन लिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित कर्मचारी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान एक बदमाश पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की, जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से पकड़े गए बदमाश को अपनी हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.