हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की टीम कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को टीम ने भूतेश्वर जोन में एक भवन सील किया है जबकि कार्रवाई से बचने के लिए दो बकायेदारों ने कुछ रकम जमा करा दी है। निगम ने अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भूतेश्वर जोन में हाईवे किनारे भूमि स्वामी चौब सिंह पर 4.86 लाख रुपये, भवन स्वामी शिवराम पर 1.51 लाख रुपये और भवन स्वामी नीलम अग्रवाल पर 40 हजार रुपये का कर बकाया चल रहा था। करीब 10 दिन पहले तीनों को चेतावनी नोटिस जारी किए लेकिन कर जमा नहीं कराया। मंगलवार को टीम पहुंची तो चौब सिंह ने 1.20 लाख रुपये और नीलम अग्रवाल ने अपना भुगतान कर दिया। वहीं कर जमा नहीं कराने पर शिवराम का भवन सील किया गया। उन्होंने बताया कि सभी बकायेदारों को 31 मार्च तक कर जमा करने की हिदायत दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
