• Thu. Feb 26th, 2026

बांके बिहारी कॉरिडोर के समर्थन में दो संगठनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

Jul 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में बनने वाले बांके बिहारी कॉरिडोर के समर्थन में दो सामाजिक संस्थाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कॉरिडोर समय की मांग है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार ने जो फैसला लिया है, वह स्वागत योग्य है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। अधिक भीड़ और दबाव के कारण कई लोग परेशान होते हैं। कुछ श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट जाते हैं। भीड़ में कई लोगों की तबीयत खराब हो जाती है। अब तक कई लोगों ने भगदड़ में अपनी जान भी गंवाई है। इन समस्याओं को देखते हुए दोनों समाजसेवी संगठनों ने कॉरिडोर निर्माण का समर्थन किया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए संस्थाओं ने जल्द से जल्द कॉरिडोर निर्माण पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर से न केवल ब्रज क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.