• Mon. Feb 9th, 2026

कोरोना के दो और संक्रमित मिले

ByVijay Singhal

Mar 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। जनपद में दो और कोरोना संक्रमित मिले। इन्हें मिलाकर इस माह में अब तक छह नए संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में फिलहाल चार रोगी उपचाराधीन हैं और होम आइसोलेट हैं। कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ने के बावजूद न तो सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं और न ही विभाग के पास वैक्सीन उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक संक्रमित राधा वैली निवासी हैं। हालांकि वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहे हैं और उनका परिवार भी वहीं रह रहा है। तबीयक खराब होने पर जांच भी वहीं कराई थी। वहीं, दूसरा संक्रमित वृंदावन हाइवे स्थित श्रीकृष्ण ग्रीन काॅलोनी निवासी हैं। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों के भी सैंपल लिए हैं तथा इनके घरों में व आसपास सैनेटाइजेशन करवाया है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.