हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा में 9 मार्च 2023 को होली पर डीजे बजाने के विवाद में की गई अनूप की हत्या में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बुधवार को फिरोजाबाद की क्राइम ब्रांच व बलदेव पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तारी कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने बताया कि गांव हथौड़ा में 9 मार्च 2023 को 14 नामजदों ने चंद्रभान के घर पर डीजे के विवाद में चढ़ाई करते हुए उसके भाई अनूप उर्फ हरपाल की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी थी। बीच बचाव में आए परिजनों पर भी हमला कर घायल कर दिया था। बलदेव 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बलदेव पुलिस ने विवेचना करते हुए 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की। पांच की भूमिका हत्या में न पाते हुए उनके नाम मुकदमे से निकाल दिए थे। इसका वादी पक्ष ने विरोध किया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमे से निकाले गए पांच आरोपी रवेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र खिल्लन सिंह निवासी हथौड़ा, नंदन सिंह पुत्र लालाराम निवासी हथौड़ा व रामप्रकाश, चंद्रपाल और खिल्लन की भूमिका की जांच फिरोजाबाद क्राइम ब्रांच से कराने के आदेश दिए। फिरोजाबाद क्राइम ब्रांच ने रवेंद्र सिंह उर्फ रवि और नंदन सिंह की भूमिका हत्या में पाते हुए उनकी गिरफ्तारी को बलदेव थाना पुलिस के साथ हथौड़ा गांव में दबिश दी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामप्रकाश, चंद्रपाल और खिल्लन की जांच जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी, फिरोजाबाद क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर उमापति मिश्रा, विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नाहर सिंह, अशोक कुमार पचौरी, कांस्टेबल नरेश कुमार, दिगम्बर सिंह, बलदेव थाने के एसआई आदर्श कुमार, हेड कांस्टेबल हितेंद्र कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes