हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास को लेकर चल रही गोस्वामियों की नाराजगी को दूर करने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और गन्ना विकास मंत्री की वार्ता विफल रही। सरकार के दो मंत्रियों से बातचीत में गोस्वामियों ने साफ शब्दों में कह दिया कि हम किसी भी सूरत में कॉरिडोर नहीं चाहते हैं और न ही न्यास। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। काफी देर बातचीत के बाद जब बैठक बेनतीजा रही तो मंत्री ने कह दिया कि कोर्ट की तारीख पर सुनवाई के बाद एक फिर से बैठेंगे और कोई समाधान निकाला जाएगा। दरअसल, वृंदावन में तेजा धर्मशाला में रविवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की कुछ गोस्वामियों के साथ बैठक हुई। हालांकि इस बैठक को लेकर प्रशासन की तरफ से जानकारी नहीं दी गई। बैठक में दोनों ही मंत्रियों ने गोस्वामियों से कहा कि कॉरिडोर बन जाने दें। किसी को परेशानी नहीं होगी, सरकार ने भरोसा दिलाया है किसी का नुकसान नहीं होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
