• Sat. Feb 14th, 2026

थाना मगोर्रा क्षेत्र में गाड़ी रुकवाकर खनन टीम पर हमला, दो होमगार्ड घायल

ByVijay Singhal

Apr 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में मिट्टी से भरे डंपरों की जांच कर रही खनन विभाग की टीम की गाड़ी के आगे कार लगाकर हमला किया गया। इस घटना में दो होमगार्ड घायल हो गए। खनन विभाग की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना मगोर्रा क्षेत्र से सटी राजस्थान सीमा पर रविवार सुबह 11 बजे मथुरा के खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम खनन की सूचना पर जांच करने पहुंची। टीम को देखकर डंपर चालक भरतपुर की ओर भागने लगे। पीछा कर भरतपुर के गांव रारह स्थित रेलवे पुल के समीप टीम के सदस्यों ने डंपर चालकों को समझाया। इस दौरान कहासुनी भी हो गई। इसी बीच जब खनन टीम जाजनपट्टी की ओर लौट रही थी तभी पीछे से आए कार सवारों ने टीम के वाहन के आगे कार लगा दी। टीम का वाहन रुकते ही गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला किया। इस दौरान पथराव भी किया गया। इस घटना में टीम में शामिल होमगार्ड जगदीश और विजेंद्र सिंह घायल हो गए। सूचना पर गोवर्धन सीओ राममोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। खनन अधिकारी ने बताया कि हमले के संबंध में मगोर्रा पुलिस को जानकारी दी गई है। आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने इसे मारपीट की घटना बताया। कहा, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.