• Sat. Feb 21st, 2026

मथुरा के गोकुल बैराज में डूबी दो छात्राएं, एक इटावा में तो दूसरी की लाश आगरा में मिली

ByVijay Singhal

Sep 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोकुल बैराज से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं में से दूसरी छात्रा का शव शुक्रवार को यमुना नदी में आगरा में मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसकी शिनाख्त की है। एक छात्रा का शव 14 दिन पहले इटावा में यमुना में मिला था। 22 अगस्त को घर से कोचिंग के लिए निकलीं हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गई थीं। उनकी स्कूटी और बैग गोकुल बैराज पर मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस को उनकी तलाश थी। एक छात्रा का शव 29 अगस्त को इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना में मिला था। पहचान न होने के चलते उसका अंतिम संस्कार भी पुलिस ने कर दिया। 10 सितंबर को परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की थी। इसके बाद से ही दूसरी छात्रा की तलाश के प्रयास जारी थे। शुक्रवार को आगरा पुलिस ने मथुरा पुलिस को सूचना दी कि 8 सितंबर को एक बालिका का शव दशहरा घाट से मिला है। सूचना पर परिजन आगरा पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। दोनों छात्राओं के शव मिलने के बाद यह साफ हो गया है कि वे यमुना में ही बह गईं थीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.