• Sun. Feb 22nd, 2026

दो मंजिल मकान गिरा, मां-बेटी घायल

ByVijay Singhal

Feb 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील मांट के गांव तलिया में अचानक से भरभरा कर दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में घर में सो रहीं मां-बेटी घायल हो गईं। गंभीर हालत में महिला को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांट तहसील क्षेत्र के गांव तलिया में पक्का दो मंजिल का पक्का मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें सो रही महिला भूरी पत्नी गोपाल सिंह व उसकी 3 वर्ष की बेटी अंजली घायल हो गई। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले दूसरी मंजिल की छत गिरी और उसके बाद नीचे वाली छत गिरी है। इस घटना में कमरे में रखा हुआ घरेलू सामान भी तहस नहस हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.