• Sun. Feb 15th, 2026

व्रन्दावन में महिला का पर्स लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात गुरुकुल के निकट राजपुर गांव के कच्चे रास्ते में पुलिस ने मुठभेड़ में महिला का पर्स लूटने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों पास से शनिवार की रात को मोदीनगर की श्रद्धालु महिला से लूटा गया मोबाइल फोन एवं नकदी बरामद हुई है। शनिवार रात करीब 11 बजे प्रेम मंदिर के समीप से मोदीनगर निवासी श्रद्धालु महिला पिंकी का पर्स लूट कर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। महिला के पति ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। इस पर पुलिस ने नगर में बदमाशों की तलाश तेज कर दी। इस बीच गुरुकुल के समीप बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। तभी इनमें से एक लूट का आरोपी छाता के पसौली निवासी सतीश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने सतीश और उसके साथी संत कॉलोनी निवासी राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के पास से श्रद्धालु महिला का मोबाइल फोन, दो हजार रुपये, एक आधार कार्ड, एक तमंचा, दो कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.