हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज के समीप छह फीट गहरी नाली में दो गोवंश फंस गए। कूड़ा निस्तारण केंद्र और हनुमान बाग के बीच में फंसे गोवंश को निकालने के लिए नगर निगम की टीम ने पांच घंटे ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गोवंश सुरक्षित निकाले जा सके। मथुरा-वृंदावन नगर निगम का कूड़ा निस्तारण केंद्र हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज और रंगनाथ मंदिर के हनुमान बगीचा के समीप बना है। यहां बनी गहरी और संकरी नाली में एक नंदी और एक गाय फंस गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस नाली में कहीं से निराश्रित गोवंश आकर गिर गया। जो कि फंस गया। करीब 2 फीट चौड़ी और 5 फीट से ज्यादा गहरी नाली में गोवंश के फंसे होने की जानकारी बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम को दी। सफाई निरीक्षक सुभाष यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे निकाला गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
