• Mon. Feb 16th, 2026

आरपीएफ आगरा फोर्ट के हत्थे चढ़े दो बड़े टिकट दलाल

ByVijay Singhal

Aug 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज श्री ए एन सिन्हा व मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के  मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अनुभव जैन के कुशल निर्देशन में दिनांक 03.08.2024 को आरपीएफ आगरा फोर्ट के प्रभारी निरीक्षक एस एन पाटीदार व क्राइम ब्रांच के प्रभारी योगेश राणा द्वारा टिकिट दलालों की अवैध कालाबाजारी को रोकने हेतु संयुक्त रूप से टीम गठित कर  अभियान चलाया गया जिसमें दो बड़े टिकिट दलालों को रेलवे के टिकटों की अवैध दलाली करते हुए पकड़ा गया जिसमें से  एक दलाल हरजीत सिंह को गुरु नानक जन सेवा केंद्र आगरा से रेलवे की  22  टिकट कीमत 29290 के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरे दलाल मोहित  को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से दो तत्काल टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया जिनसे काफी मात्रा में रेलवे के ई टिकिट व विंडो टिकिट बरामद हुए। दोनों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.