• Thu. Feb 19th, 2026

जिला अस्पताल से इलाज के दौरान अधिवक्ता हमले के दो आरोपी फरार

ByVijay Singhal

Oct 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता और उनके भाइयों पर हुए हमले के मामले में वांछित दो आरोपी रविवार सुबह जिला अस्पताल से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। फरार हुए आरोपियों के नाम अखिलेश और नीटू हैं। यह घटना 1 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे अशोक विहार कॉलोनी में हुई थी। अधिवक्ता राजेश सैनी अपने दोस्त नेत्रपाल के साथ यमुना किनारे स्थित मंदिर गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अखिलेश और उसके बेटे सुमित ने तमंचे से फायरिंग की, जिसमें अधिवक्ता बाल-बाल बचे। इसके बाद अखिलेश के साथ सूरजभान सैनी, सतेंद्र ठाकुर, मनोज यादव, राजकुमार यादव, हिल्ला, अनिल, प्रवीन, योगेश, विक्की, कालिया पिंटू, कान्हा, कालू, अर्पित, सौरभ, नीटू और राकेश सहित अन्य लोगों ने अधिवक्ता और उनके भाइयों पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। अधिवक्ता के भाई राकेश, सुभाष, मोहित और लक्ष्मण उन्हें बचाने आए तो उन्हें भी पीटा गया। इस हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 17 नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल 11 लोग घायल हुए थे। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।रविवार सुबह इलाज के दौरान आरोपी अखिलेश और नीटू जिला अस्पताल से फरार हो गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा में नहीं थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस लगातार दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.