• Wed. Mar 18th, 2026

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

ByVijay Singhal

Mar 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोलीबारी के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात बरेली हाईवे पर कोयला अलीपुर गांव के पास हुई। थाना रिफाइनरी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी संजू उर्फ डेंजर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके साथी गौरव ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल संजू को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धाना तेजा, थाना रिफाइनरी निवासी संजू उर्फ डेंजर (30) और गौरव (25) के रूप में हुई है। संजू के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गौरव के पास से एक जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू मिला। दोनों के कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी 4 मार्च को काशीराम कॉलोनी में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में वांछित थे। इस संबंध में थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और वे कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। विभिन्न जनपदों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। संजू उर्फ डेंजर एक हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.