हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-आगरा हाईवे पर रिफाइनरी के गेट संख्या 9 पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आगरा जाते समय पीछे से ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई और उसका देवर घायल हो गया। मौके पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देवर को इलाज के लिए स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव विदरई निवासी रनिया (37) पत्नी बदन सिंह अपने देवर विनोद कुमार मौर्य के साथ मथुरा जिले के जैंत में एक विवाह समारोह में शामिल होने आईं थीं। शुक्रवार सुबह आगरा लौट रहीं थीं। जैसे ही वह मथुरा रिफाइनरी के गेट नंबर नौ पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं उनकी बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं देवर विनोद कुमार मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
