• Fri. Feb 13th, 2026

बाइक सवार दंपती में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

ByVijay Singhal

May 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोनोग्राफी कराकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। छह माह की गर्भवती महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया l थाना मगोर्रा के गांव तसिया निवासी प्रदीप कुमार पुत्र श्याम सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से पत्नी कश्मीरा देवी को हॉस्पिटल में सोनोग्राफी कराने के लिए ले गया था। शाम करीब 5 बजे दंपती बाइक से घर पर लौट रहे थे। दिल्ली – आगरा मार्ग पर नरहौली पुल के पास बाइक सवार दंपती में पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कश्मीरा देवी की घटनास्थल पर मौत हो गई। प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार कश्मीरा देवी गर्भवती थी l मृतक अपने छह माह के गर्भ की सोनोग्राफी कराने के लिए गई थी l थाना हाइवे प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया बाइक सवारों में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत राधाकुंड। चौकी क्षेत्र के राधाकुंड में घायल अवस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पवन निवासी हसनपुर, जिला पलवल हरियाणा राधाकुंड बाईपास पर घायल अवस्था में मिला। चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने घायल को उपचार के लिए भेजा और परिजन को सूचना दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.