हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद के निकट मथुरा से आगरा की ओर जा रही ईको कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है। कुछ लोग कार में सवार होकर मथुरा के गोवर्धन चौराहे से आगरा जा रहे थे। गांव बाद के निकट राजमार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार का एक टायर भी फट गया। हादसे में गोवर्धन निवासी राकेश कुमार (22), दरेसी रोड निवासी रचना (30), नाजिर (33), सानिया (16), अलीगढ़ निवासी तैमूर डेढ़ वर्ष, नंदकिशोर (32), आगरा के छीपीटोला निवासी किरण (40) और राजस्थान के डीग निवासी श्रीमाला (50) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल है, उसे आगरा भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
