• Fri. Feb 13th, 2026

पान-मसाले से भरा ट्रक सीज, 89. 61 लाख का जुर्माना

ByVijay Singhal

Mar 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एसजीएसटी विभाग के सचल दल ने पान मसाले से भरे एक ट्रक के सीज कर 89 लाख 61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल प्रथम इकाई हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टोल डाटा विश्लेषण के आधार पर पान मसाले से भरे ट्रक को यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की ओर जाते हुए बाजना कट के पास रुकवाया। ट्रक चालक द्वारा पेश कागजात के अनुसार वाहन में भरा पान मसाला कानपुर से गुवाहाटी जाना निर्धारित था, जबकि माल का परिवहन घोषित व्यापारिक मार्ग से अलग और 350 किलोमीटर विपरीत दिशा में पाया गया।
इससे साफ पता चल रहा था कि माल को गलत तरीके से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इस पर ट्रक को माल सहित सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद विनिर्माता फर्म की ओर से मंगलवार को जुर्माने के तौर पर 89,61,384 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद ट्रक को छोड़ दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.