हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित बालाजीपुरम के सामने शुक्रवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने सेवानिवृत्त लोको पायलट को रौंद दिया। ट्रक शव को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मगोर्रा निवासी 80 वर्षीय घनश्याम सिंह अपने पुत्र तेजपाल व पत्नी के साथ कृष्णाधाम कॉलोनी में रह रहे थे। सुबह पत्नी बुद्धो देवी के साथ एसबीआई की मुख्य शाखा से पेंशन निकालने के लिए घर से निकले। हाईवे पार करते समय दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। पत्नी उनसे कुछ पीछे थी। इससे उनका बचाव हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसे फरह के पास पुलिस ने पकड़ लिया। बालाजीपुरम के पास हाइवे पर कट नहीं है। इसके चलते लोगों को दूसरी तरफ जाने के लिए मजबूरन हाइवे के दोनों और लगी रैलिंग के टूटू सरियों के बीच से निकलकर जाना पड़ता है। घनश्याम भी ऐसे ही कर रहे थे। पति-पत्नी रैलिंग के बीच से निकलकर हाइवे पर पहुंचे। घनश्याम थोड़ा आगे थे, इसलिए वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। तेजपाल ने बताया कि पहले उनके पिता घनश्याम सिंह पहले सेना में नौकरी करते थे। वहां से सेवानिवृत होने के बाद उनकी रेलवे में लोकोपायलट के पद पर नौकरी लग गई। वर्ष 2009 में इस पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
