• Mon. Feb 16th, 2026

नोहझील के यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में लगी आग

ByVijay Singhal

Nov 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता से चालक की जान बच गई और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाजना कट पुलिस टीम एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान किमी संख्या 60 (नोएडा से आगरा की ओर) पहुंची तो ट्रक से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। पुलिस ने तुरंत ट्रक को किनारे रुकवाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर यमुना एक्सप्रेस-वे की फायर टेंडर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। थाना प्रभारी सोनू सिंह के अनुसार, ट्रक लोहे के पाइप लेकर नोएडा से आगरा जा रहा था। ट्रक के केबिन में आग लगी थी, जिसकी जानकारी चालक को नहीं थी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि पुलिस की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.