हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में बरौली कैलाश रोड पर पटरी व आसपास सड़क किनारे गंदगी व कूड़ा-करकट, कीचड़ से नालियां चोक हो रही हैं। स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही हैं। दुकानों के आगे गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। दुकानदार परेशान व आक्रोशित हैं। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत द्वारा कोई भी साफ सफाई व्यवस्था नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दुकानदारों ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा महीनों से यहां साफ सफाई नहीं कराई है। इसकी शिकायत नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष से की गई है, लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। दुकानदार विपिन अग्रवाल, प्रवीण पांडेय, भगवत पांडेय, मुकेश पचौरी, केके अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, टीटू गोयल, धर्मवीर सहित अन्य ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कैलाश रोड पर नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी, कूड़ा-करकट व कीचड़ होने से दिक्कत हो रही हैं। नालियों का गंदा पानी हर समय भरा रहता है, दुकानों में घुसता है। जिलाधिकारी से समस्या समाधान की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
