• Mon. Feb 16th, 2026

अधिकारियों से परेशान साधु ने सब स्टेशन में लगा लिया फंदा

ByVijay Singhal

May 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरागोवर्धन में विद्युत निगम के अधिकारियों से परेशान कृष्ण विहार काॅलोनी निवासी साधु विद्युत सब स्टेशन प्रांगण में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। घटना से बिजलीघर में हड़कंप मच गया। वहां खड़े लोगों ने साधु को नीचे उतारकर जान बचाई। अधिकारियों ने आश्वासन देकर साधु को लौटाया। मनोज कुमार उर्फ मनीष दास ने बताया कि सन 2022 में कृष्ण विहार काॅलोनी में एक मकान खरीदा था। विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली घर के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी मकान पर करीब एक लाख रुपये का बकाया बता रहे हैं, जबकि उसके मकान पर कोई बकाया नहीं है। समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुका है, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। विभागीय अधिकारियों पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। सोमवार को साधु विभागीय अधिकारियों से मिला। समस्या का समाधान न होने पर दुपट्टा का फंदा बनाया और प्रांगण में लगे वृक्ष से लटक गया। साधु को लटकता देख अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। साधु को नीचे उतारा गया। एसडीओ देवेंद्र तिवारी ने बताया कि मामला में संज्ञान में आया है। दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने पर समाधान किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.