• Fri. Feb 13th, 2026

कोसीकलां में बिजली कटौती से परेशान नवोदय के छात्र उतरे सड़क पर

ByVijay Singhal

Aug 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कोसीकलां में भीषण गर्मी में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पैगांव में बिजली की कटौती से परेशान विद्यार्थियों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। गुस्साए छात्रों ने विद्यालय से निकलकर कोसी- शेरगढ़ रोड पर एकत्र हो गए और विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर गुस्साए छात्र मान गए।
जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब पांच सौ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। करीब सौ अध्यापकों का स्टाफ है। यहां पिछले करीब एक माह से बिजली की समस्या बढ़ गई है। विद्यार्थियों का आरोप है कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल पा रही है। इस कारण वह दिन और रात पसीने से तर रहते हैं। रात के समय हालात और खराब हो जाते हैं। पिछले दो दिनों से हालात और बिगड़ गए।
सूचना पर एसडीएम श्वेता सिंह ने फोन पर छात्र-छात्राओं से बात की। इस पर छात्र मान गए। प्रधानाचार्य बीरम सिंह ने बताया कि छात्र गर्मी में परेशान थे। उन्होंने जाम लगाने की घटना से इन्कार करते हुए बताया कि डीएम व एसडीएम से समस्या समाधान का आश्वासन मिला है। उधर, एसडीओ छाता नवनीत कुमार का कहना था कि विद्यालय की समस्या के समाधान का प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.