• Fri. Feb 13th, 2026

सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

ByVijay Singhal

May 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में भाजपा मगोर्रा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा वाल्मीकि बस्ती, शेढ़ का मठ, गांधी चौक, बैंक चौराहा, मुख्य बाजार, राम मंदिर चौक, सब्जी मंडी, लुहार बाजार, पुन्ना थोक आदि मार्गों से गुजरी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम शामिल रहे। किशन चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों व पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जिला सहकारी बैंक के निदेशक जगदीश कुंतल, चेयरमैन योगेश लंबरदार, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, विजय सिंह, प्रमोद कुंतल, नीरज शर्मा, तिलक कुंतल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनोद चौधरी, सागर गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं लोरिहा पट्टी में प्रधान पालेंद्र सिह ने ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। नगला खारी में भाजपा के सैक्टर संयोजक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रसूलपुर में प्रधान दौलतराम व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी ने तिरंगा यात्रा निकाली।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.