• Fri. Feb 13th, 2026

पूर्व क्षेत्राधिकारी को किया गया याद , दी गई श्रद्धांजलि

ByVijay Singhal

Aug 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । नगर की पॉश कॉलोनी राधा वैली में एक शोक सभा आयोजित कर पूर्व क्षेत्राधिकारी स्वर्गीय प्रबल प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयीं। इस मौके पर उनसे जुड़े हुए उनके अनेक जानने वाले और मित्रों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर संवेदनाएं व्यक्त किए ।
वक्ताओं ने कहा कि पुलिस विभाग में अनेक अधिकारी काम करते हैं लेकिन जो समाज के लिए और समाज के हित में लोगों के लिए बड़े सहायक बनते है उनको लोग याद रखते हैं। ऐसे ही एक मिलनसार,विनम्र और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वालों में एक थे स्वर्गीय प्रबल प्रताप सिंह आज यहां आकर हम लोगों ने उनकी याद तो की ही साथ ही उनके परिवार को ये ढांढस भी बंधाया कि वे अपने आप को कभी भी अकेला ना समझें हम सभी उनके साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
शोक सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय प्रबल प्रताप सिंह के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित की ओर ईश्वर से उनको अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की । साथ ही परिवार को ढाढस बंधाया कि इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं ।
उल्लेखनीय है की स्वर्गीय प्रबल प्रताप सिंह ने अपने पीछे परिवार में पत्नी के अलावा २ पुत्री और एक पुत्र छोड़ा है।
इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने बालों में डी एस परमार,किशन चतुर्वेदी,ठा. आर के सिंह यदुवंशी, डॉ राजेश बसेड़ी,शैलेंद्र सिंह,मनोज गुप्ता,विनोद कौशिक,गौरव शर्मा,तिलक वाधवा,नरेंद्र हिंडोल,मनमोहन सिंह,सुनीता सिंह,सुष्मिता सिंह,प्राची सिंह,ट्विंकल , आदि लोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.