• Tue. Mar 10th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव में कट और बाजना में बनेगा ट्रॉमा सेंटर

ByVijay Singhal

Mar 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में सीएम योगी के समक्ष जिले के जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रस्ताव रखे। सांसद हेमा मालिनी ने बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कट बनाने का मुद्दा उठाया तो मांट विधायक राजेश चौधरी ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर सरकारी ट्रॉमा सेंटर बनाने की प्रस्ताव रखा। इसपर सीएम ने अधिकारियों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर वर्तमान में कोई सरकारी ट्रामा सेंटर नहीं है। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए मथुरा या वृंदावन में भर्ती कराया जाता है। यमुना एक्सप्रेस-वे से शहर तक आने में समय भी ज्यादा लगता है। ऐसे में समय रहते बेहतर उपचार के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर बजना के निकट एक सरकारी ट्रामा सेंटर का निर्माण कराना अति आवश्यक है। राया में हेरिटेज सिटी के लिए भूमि का भी मुद्दा उठाया। हालांकि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन से ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए योजना बनाने के लिए कहा गया है। इसी तरह सांसद ने बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कट बनाने की प्रस्ताव रखा है। इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं पर सीएम योगी का ध्यान आकर्षित किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.