हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह इस्कॉन मंदिर के आध्यामिक शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां परिवहन मंत्री का इस्कॉन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और अध्यात्मिक प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। इसके बाद परिवहन मंत्री ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा सेवा की। मंदिर के स्वामीजी ने बताया कि यहां सभी देश विदेश के युवा, जिन्होंने इंजीनियर,डॉक्टर जैसी डिग्री पाई है, वे प्रभु के अध्यात्म दर्शन को समझने और शिक्षा के लिए आये है। सभी निस्वार्थ भाव से श्री कृष्ण के संदेश, वेद, उपनिषद का अध्ययन करना चाहते है।
7455095736