हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में ऑटो व टेंपो चालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। न केवल क्षमता से संख्या से ज्यादा सवारियां बैठा रहे हैं, बल्कि स्टैंड के लिए जगह चिह्नित होने के बाद भी कहीं से भी सवारियां भरते हैं। रोड पर जहां मन आता है, सवारियों को उतार देते हैं। इस वजह से सड़कों पर जाम के हालात बन जाते हैं।शहर में बड़ी तादाद में ऑटो और टेपों है। इन्हें दिनभर जहां देखो क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं नगर निगम की ओर से तय स्टैंड पर भी नहीं रुकते। रोड पर जहां मन करता है रोकते हैं और वहीं से सवारियां बैठाते हैं। इस वजह से अक्सर जाम लगता है। रोड पर अचानक रोक देने से हादसे की आशंका भी रहती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
