• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह का हुआ समापन

ByVijay Singhal

Dec 1, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस ने 34 हजार 836 वाहनों के चालान कर चालकों से करीब 22 लाख रुपये का नकद जुर्माना वसूला और 4.61करोड़ रुपये का जुर्माना भी किया। पूरे माह में ट्रैफिक पुलिस ने ७६ स्कूल-कॉलेज में जाकर 26845 छात्र और छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। नुक्कड़ नाटक, रैली के माध्यम से दुर्घटना से बचने के तरीके बताए। पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह का समापन एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले ट्रैफिक कर्मियों को सम्मानित किया। ट्रैफिक पुलिस को समय-समय पर अभियान चलाकर नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने की ताकीद की। यातायात निरीक्षक शौर्य कुमार ने बताया कि पूरे माह ट्रैफिक पुलिस ने आमजन को जागरुक करके दुर्घटना से बचने की अपील की। आठ स्कूलों में निबंध, चित्रकला एवं यातायात पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गईं। घने कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटना के बचाव के लिए वाहनों पर निशुल्क रिफलेक्टर टैप लगवाए गए। ट्रक, टैंकर, रोडवेज बस और स्कूल बस चालकों के लिए चिकित्सा शिविर लगाकर उनका नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा, सीओ यातायात धर्मेंद्र चौहान, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, सीओ सदर प्रवीण मलिक, सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा, थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय, थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर, प्रतिसार निरीक्षक राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

मथुरा। यातायात माह के तहत आरसीए गर्ल्स महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। हाथों में तख्तियां लिए छात्राएं हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने और स्पीड पर नियंत्रण रखते हुए वाहन चलाने की अपील कर रहे थे। सिग्नल लाइटों पर रुककर ट्रैफिक नियमों का पालन करने संबंधी नारे लगाए। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर मसानी चौराहे तक गई। यातायात निरीक्षक शौर्य कु मार, टीएसआई अश्वनी, मुख्य आरक्षी मोतीलाल, सर्वेश, आरक्षी राघवेंद्र, आरक्षी रंजीत, आरक्षी प्रमोद आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.