हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन में चोरी की घटना का खुलासा न होने से नाराज व्यापारी पुलिस के खिलाफ मंडी परिसर में धरना पर बैठ गए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को जल्द घटना का खुलासा नहीं हुआ तो, जिला पुलिस मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। हालांकि थाना पुलिस की दो टीमें राजस्थान में घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। ज्ञात रहे कि 20 मार्च को गोवर्धन की अनाज मंडी में अज्ञात बदमाशों ने आड़त की 9 दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद व्यापारियों ने दुकानों में 50 लाख रुपए की नगदी चोरी बताई गई थी। इसके दूसरे दिन 10 लाख की चोरी होना बताया। इससे पुलिस असमंज की स्थिति में आ गई। हालांकि सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने थाना गोवर्धन पुलिस की दो टीम गठित कर चोरी की घटनाक्रम के खुलासे में लगा दीं। पुलिस की दो टीमें राजस्थान के डीग देहात और भरतपुर क्षेत्र में दबिश दे रही हैं। अभी तक घटना का खुलासा न होने से नाराज व्यापारी गुरुवार को मंडी परिसर में धरना पर बैठ गए। व्यापारियों ने खुलासा न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष बांके बिहारी खंडेलवाल ने बताया कि 20 मार्च को अनाज मंडी में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 9 दुकानों की सतर तोड़ कर 7 से 8 लाख रुपये की नगदी पर कर दी। चोरी की वारदात मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है। वारदात की जानकारी के बाद गोवर्धन थाना पुलिस फॉरेन्सिक टीम के साथ-साथ डॉग स्काउड टीम भी आई थी। लेकिन अभी तक चोरी की वारदात का खुलासा नही हो पाया है। वही व्यापारी नेता पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाज मंडी में पहले से ही काफी असुविधाएं है। व्यापारियों की मांग है की पुलिस चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करे, अन्यथा व्यापारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
