• Thu. Feb 26th, 2026

भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित: विनीत

ByVijay Singhal

Jan 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र की एक बैठक मथुरा में होटल  माधव मुस्कान में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा  क्षेत्र महामंत्री नरेंद्र सिकरवार भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने  संयुक्त दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कहा कि
भाजपा सरकार में व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग सुरक्षित है और प्रदेश में कानून का राज है। जबकि इससे पहले की गैर भाजपाई सरकारों में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट थी। वहीं मथुरा स्थानी होटल माधव मुस्कान में पत्रकारों से बातचीत में  बृज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें आई हैं तब से व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहा है। उप्र में अब निवेश लगातार बढ़ रहा है। पहले की गैर भाजपाई सरकारों में व्यापारी प्रदेश के कई जिलों से पलायन कर दूसरे राज्यों में जा रहे थे। अब निवेश के लिए व्यापारी प्रदेश में आ रहे हैं। प्रदेश में हाईवे क निर्माण तेजी से चल रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी  ने कहा माफिया और अपराधियों के लिए अब प्रदेश में कोई जगह नहीं है।प्रदेश में अब कानून का राज है। व्यापारी, बहन बेटियां समेत सभी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है। जीएसटी को लेकर उन्होंने कहा कि व्यापारी इससे पूरी तरह संतुष्ट है। व्यापारियों के हितों को देखते हुए सरकार लगातार सरलीकरण कर रही है।बृज क्षेत्र संयोजक   हेमंत गोयल खंदोली ने  कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की लहर है और व्यापारी वर्ग एकजुट है और सभी 17 महापौर और अन्य निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी। वहीं जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बतायाप्रदेश में दस फरवरी से सात मार्च तक व्यापारी सम्मेलन होंगे। इसमें केंद्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री, पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलनों में व्यापारियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।बैठक का संचालन प्रदीप गुप्ता भामाशाह ने किया।
इस अवसर पर  क्षेत्रीय सह संयोजक प्रदीप गुप्ता भामाशाह , मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, दिनेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल , नरेंद्र बंसल, मनोज कुमार गुप्ता पीलीभीत अजय गुप्ता पीलीभीत अमित गुप्ता पीलीभीत शाहजहां से अनुज गुप्ता श्याम शर्मा मनीष प्रजापति आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.