• Mon. Oct 27th, 2025

व्रन्दावन में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारी उतरे सड़कों पर,बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Oct 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद प्रशासन द्वारा हर दिन की जाने वाली नई नई व्यवस्थाओं के विरोध में मथुरा के वृंदावन में व्यापारी सड़कों पर उतर आए। बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि हर दिन की जाने वाली व्यवस्थाओं के कारण उनकी रोजी रोटी पर असर पड़ रहा है। ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारी एक बार फिर आक्रोशित है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के इंतजाम व्यापारियों को रास नहीं आ रहे हैं। दुकानों के आगे की गई बैरिकेडिंग हटाने की मांग को लेकर दुकानदारों ने बाजार बंद कर सड़क पर प्रदर्शन किया।जिससे श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद अफसर व्यापारियों को समझाने में कामयाब हो सके। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा नित नए तरीके आजमाए जा रहे हैं। जिससे समस्या का हल निकलने के बजाय लोगो की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार की शाम को उस समय दिखाई दिया। जब प्रशासन द्वारा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने बैरिकेडिंग लगा दी। जिसका स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगो द्वारा विरोध किया गया। बांके बिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन हर दिन नई व्यवस्था करता है। पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर की तरफ जाने वाली गलियों में दुकानों के आगे बैरिकेड्स लगा दिए। जिसकी वजह से दुकनादारों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया। इसी बात को लेकर दुकानदार आक्रोशित हो गए और शुक्रवार की देर शाम दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर आए। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर मुख्य मार्ग के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच सके। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित व्यापारियों ने लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर एस पी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह , सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुवे, सीओ सदर प्रवीन मलिक ने प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी जद्दोजहद के बाद जब बैरिकेड्स हटा दिए गए तब जा कर आक्रोशित व्यापारी शांत हुए। मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती रही और पूरे रोड श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आने लगे। इसके बाद पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को दूसरे मार्ग से मंदिर में प्रवेश कराना पड़ा। दो घंटे बाद जल्द ही समस्या के निस्तारण के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म किया गया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी लोगों के साथ बैठकर श्रद्धालुओं के लिए क्या बेहतर इंतजाम किए जा सकते हैं इस पर चर्चा की जायेगी और फिर उसी व्यवस्था पर काम किया जायेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.