• Wed. Feb 18th, 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

ByVijay Singhal

Aug 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन पर आयोजित हुई। वहीं व्यापार मंडल  पदाधिकारी  से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारी हित में अनेक कदम उठा रही है लेकिन जानकारी के अभाव में व्यापारी उनसे अनभिज्ञ है और उनका लाभ नहीं ले पा रहा है। वहीं उन्होंने बताया पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो को व्यापारी समाज की सहायतार्थ एवं संगठन की मजबूती के लिए व्यापारी हितेषी  सरकारी योजनाओं को गोष्ठियों के माध्यम से व्यापारियों को समक्ष रखना चाहिए। वहीं स्थानीय व्यापार मंडल पदाधिकारीयो ने प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल के समक्ष स्थानीय व्यापारी समस्याओं को उठाते हुए उनके निदान की मांग की।
  प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल का स्मृतिचिन्ह व दुपट्टा उड़ा कर  व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीयो ने स्वागत किया । महानगर अध्यक्ष प्रणय शर्मा ने गौरव शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष घोषित किया ।
 इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव,जिला संरक्षक सुशील दीवान, जिला महामंत्री विजय बंटा सर्राफ, महानगर अध्यक्ष प्रणय पाराशर, महानगर मंत्री सचिन ठाकुर, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,धौली प्याऊ समिति से श्याम सुंदर गौतम सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “जय व्यापारी जय व्यापार – भारत मां की जय जयकार” के उद्घोष से हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.