• Wed. Feb 11th, 2026

राया में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को रौंदा, महिला की मौत:पति गंभीर घायल

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना गाँव पिरसुआ में बुधवार को करीब 3 बजे हुई। जब 60 वर्षीय रामवती अपने पति संतोष के साथ स्कूटी से बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। वे राया के पिरसुआ गाँव के पास थे। इसी दौरान हाथरस की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पति संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतका रामवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया है।
7455095736
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.