हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट-पानीगांव रोड पर खंड खेड़ा के समीप रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की माैके पर ही माैत हो गई। बाइक सवार पानीगांव की ओर से आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवक को मांट की ओर से जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। इससे ट्राॅली में दी ईंटें फैल गईं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। लोगों की भीड़ माैके पर जुट गई। मृतक की पहचान गांव सौर गुद्दर के हरिओम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
7455095736
