• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में नेशनल हाई वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली की हुई ट्रक से टक्कर, हादसे में 1 महिला की मौत 10 घायल

ByVijay Singhal

Feb 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। दिल्ली आगरा नेशनल हाई वे पर हुए हादसे में ट्रैक्टर सवार 1 महिला की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र के गांव किनारई के रहने वाले भगवान सिंह भात देने के लिए बुधवार को गांव सेरसा गए थे। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे भात देने के बाद भगवान सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। भगवान सिंह और उनका परिवार 3 ट्रैक्टर ट्रॉली से भात देने के लिए गया था। यह लोग भात देकर वापस अपने गांव जा रहे थे। भगवान सिंह और परिजन जब थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बाद गांव के समीप आगरा दिल्ली नेशनल हाई वे पर पहुंचे तभी वहां ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और हाई वे पर चीख पुकार मच गई। ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार महिला 45 वर्षीय कांता की मौत हो गई। जबकि भगवान सिंह,अनीता,सुशीला,संतोषी,पंकज, रघुवीर,संजय,चिराग ममता,विशाल आदि घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली में महिला, पुरुष और बच्चों सहित 35 लोग सवार थे। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाई वे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी रिफाइनरी प्रशांत त्यागी ने बताया कि घायलों को स्वर्ण जयंती और जिला अस्पताल भिजवाया है एक महिला की मौत हो गई है। ट्रैक्टर ट्रॉली को मार्ग से हटाकर किनारे करा दिया गया है यातायात सुचारु है। टक्कर मारने वाला ट्रक हादसे के बाद फरार हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.