हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार शाम ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर बाइक सवारों को कुचल दिया। बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह से कुचला है। सोनई के गांव सरूआ जंगली निवासी शौहिल अपने भाई छोटे भाई मोनू के साथ शनिवार शाम मथुरा की तरफ जा रहे थे, तभी मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। ट्रैक्टर की ट्राॅली का पहिया शौहिल के शरीर के आधे हिस्से को कुचलते हुए निकल गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों भाई फर्नीचर का काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शौहिल की हालत ज्यादा गंभीर है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
