• Wed. Feb 11th, 2026

टोरंट गैस ने घटाए CNG और PNG के दाम, पेट्रोल की तुलना में अब सीएनजी 40 प्रतिशत तक सस्ती हुई

ByVijay Singhal

Jan 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगरवासियों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। टोरेंट गैस ने सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। पीएनजीआरबी (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड) के यूनिफाइड टैरिफ आदेश के लागू होने के बाद यह कमी संभव हो सकी है। कीमतों में कटौती से जहां सीएनजी वाहन चालकों को सीधा फायदा मिलेगा, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के रसोई खर्च में भी कमी आएगी। टोरेंट गैस के मथुरा शहर में 13 सीएनजी स्टेशन हैं। सीएनजी की कीमत में ढाई रुपये प्रति किलो की कमी की गई है। इसके बाद मथुरा में सीएनजी की नई कीमत 91.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं घरेलू पीएनजी की कीमत एक रुपये प्रति एससीएम की कटौती के बाद नई दर 48.50 प्रति एससीएम तय की गई है। मथुरा शहर के जीएम अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सीएनजी अब पेट्रोल की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है, जिससे निजी और व्यावसायिक दोनों तरह के वाहन चालकों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पीएनजी की कीमत घटने से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जो खाना पकाने के लिए पाइप गैस का उपयोग कर रहे हैं। टोरेंट गैस कंपनी प्रबंधन का मानना है कि कीमतों में इस कमी से प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और अधिक लोग सीएनजी व पीएनजी जैसे किफायती और पर्यावरण अनुकूल ईंधन की ओर आकर्षित होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.