• Mon. Feb 16th, 2026

पतंग के लिए घर में घुसकर पीटा, कपड़े फाड़े

ByVijay Singhal

Jun 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में कटकर गिरी पतंग को उठाने पर विवाद हो गया। घर में घुसकर पीटा गया। कपड़े भी फाड़ दिए गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कस्बे के एक मोहल्ले की युवती घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी कटकर आई पतंग घर के बच्चों ने उठा ली। इसी बीच दो लोग आए और पतंग छीनने लगे। कारण पूछने पर अपशब्द कहे। धक्का मार दिया। शोर सुनकर मां व बहन आईं तो घर में घुसकर पिटाई की गई। कपड़े फाड़ दिए गए। छेड़छाड़ की गई। थानाध्यक्ष ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि पीड़िता ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.