हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। आज रात 12 बजे से वाहन चालकों को टोल टैक्स के लिए जेब और ढीली करनी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक अप्रैल से टोल में वृद्धि की घोषणा की है। जनपद में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुवन और होडल के पास स्थित टोल नाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से 5-6 फीसदी अधिक टैक्स चुकाना होगा। दिल्ली -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा बसा है। पूर्व में लखनऊ की तरफ से और पश्चिम में दिल्ली की तरफ से आने वाले लाखों श्रद्धालु और पर्यटक मथुरा और आगरा आते हैं। ऐसे में इन्हें 31 मार्च की मध्यरात से अतिरिक्त शुल्क अदा करना पड़ेगा। राजमार्ग पर फरह के पास महुअन और कोसीकलां-हरियाणा बाॅर्डर पर होडल में टोल नाका बना हुआ है। सामान्य दिनों में दोनों टोल नाकों से प्रतिदिन 50 से 60 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल कर्मियों ने अपने कंप्यूटरों में नई दरों को फीड कर लिया है। पर्यटकों के वाहनों से लगती है कतारें
