• Wed. Feb 11th, 2026

आज दिनांक 13 मार्च 2024 को विठ्ठल नगर गांव में पशुपालकों हेतु प्रशिक्षण एवं जागरूकता कैंप का हुआ आयोजित

ByVijay Singhal

Mar 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 13 मार्च/ आज वेटनरी कॉलेज मथुरा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम विठ्ठल नगर गाँव में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 100 पशुपालकों ने भाग लिया, जिसमें करीब 70 महिला उपस्थित थी। कार्यक्रम में विभाग द्वारा पशुपालकों को एक किट भी वितरित की गई, जिसमें कुछ परजीवियों की रोकथाम के लिए दवा, किलनियों की रोकने की दवा एवं पशुओं को खिलाने के लिए मिनरल मिक्सर वितरित किया गया।
उक्त कैंप दिनांक 18 मार्च 2024 तक अलग अलग गावों में लगाए जायेंगे। यह कार्यक्रम पशु परजैविकी विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान योजना द्वारा पोषित परियोजना के अन्तर्गत सम्पन्न हुआ, जिसमें परजैविकी विज्ञान विभाग से डॉ जितेन्द्र तिवारी, डॉ प्रदीप कुमार एवं डॉ विनय किशोर तिवारी ने पशुओं में परजीवी के रोकथाम से सम्बन्धित जानकारी पशु पालकों को दी गई । इसी क्रम में मादा रोग विज्ञान विभाग से डा० अनुज कुमार ने पशुओं में मादा रोगों के संबंध में जानकारी दी। पशुपोषण विभाग से डॉ राज कुशवाहा, मेडिसिन विभाग से डॉ आलोक कुमार चौधरी और पशु प्रबंधन विभाग से डॉ अजम कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम से पशुपालक लाभान्वित हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.