• Wed. Feb 5th, 2025

मथुरा-वृंदावन के नालों को यमुना में रोकने के लिए हेमामालिनी ने किया 60 एमएलडी क्षमता के एसटीपी निर्माण कार्य का भूमि पूजन

ByVijay Singhal

Mar 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर में यमुना प्रदूषण दूर करने की दिशा में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित एसटीपी का सांसद हेमा मालिनी के कर कमलो से गुरुवार को भूमि पूजन कराया गया है । मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कार्यक्रम में अवगत कराया कि मथुरा वृंदावन नगर निगम में कुल 36 नाले हैं जिनमें से 30 नाले पूर्व से विभिन्न योजनान्तर्गत टैप किए जा रहे हैं एवं 01 नाले को आंशिक टैप किया जा रहा है। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत मथुरा जोन में 03 खुले एवं 01 आंशिक टैप्ड नाले को टैप करने हेतु मथुरा सीवरेज योजना हेतु धनराशि रुपए 292.56 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे 60 एमएलडी क्षमता की एसटीपी का निर्माण इंवायरो इंफ्रा संस्था के माध्यम से रांची बांगर क्षेत्र में कराया जाएगा। आज प्रतीकात्मक रूप से इसका भूमि पूजन औरंगाबाद स्थित गणेश पुरम कॉलोनी में किया गया है। उन्होंने बताया वृंदावन में अवशेष 02 नग नालों की टैपिंग हेतु धनराशि रुपया 77.70 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे 13 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा। एसटीपी का निर्माण कार्य अधिकृत संस्था के द्वारा अगले 24 माह में करा लिया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के उपरांत नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत किसी भी अनटैप्ड नाले का अशोधित स्राव यमुना नदी में प्रवाहित नहीं होगा।

सांसद हेमा मालिनी द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यमुना नदी को स्वच्छ करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है एवं उक्त कार्य के पूर्ण होने के उपरांत नगर के किसी भी नाले का पानी यमुना में प्रवाहित नहीं होगा।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी एवं मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम प्रदीप खंडेलवाल अधिशासी अभियंता जल निगम आर पी सिंह अवर अभियंता जल निगम नरेश कुमार आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.