• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन में सर्दी के प्रकोप से बचाव के लिए ठाकुरजी के समक्ष रखी अंगीठी

ByVijay Singhal

Jan 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सीत करी मीत की करनी, राधा लाल हिलिमिल ओढ़ैं हैं रजाई, बार-बार देत लेत बीरी परस्पर मेवा, बहुत रुचै निकट अंगीठी मंगाई…आदि सर्द ऋतु के पद बुधवार को ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में सुनाई दे रहे थे। शीतलहर से इंसान के साथ ठाकुरजी को ठंड लग रही है। ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए मेवा और केशर से बने पदार्थों का भोग अर्पित किया जा रहा है। गर्म कपड़े पहनाकर सर्दी से बचाया जा रहा है। राधा वल्लभ मंदिर में भगवान को ठंड से बचाने के लिए चांदी की अंगीठी जलाई जा रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही ठाकुर जी की सेवा-पूजा पद्धति में बदलाव हो गया है। सर्दी का असर आराध्य को न हो, इसके लिए ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष चांदी की सिगड़ी(अंगीठी) में जलती हुई लकड़ियां रखी गईं। ऋतुसंगत व्यंजन अर्पित किए। भगवान राधा वल्लभ लाल को हाथों में ग्लब्स, पैरों में मोजा पहनाए गए हैं तो रजाई ओढ़ाई गई। सेवायत विशाल लाल गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर राधा वल्लभ लाल को सर्दी से बचाव के उपाए किए जा रहे हैं।

-सर्द ऋतु में ठंड के कहर से बचाव के लिए वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर, राधा श्याम सुंदर, राधारमण मंदिर, सेवाकुंज मंदिर, राधा गोपीनाथ मंदिर, यशोदानंद धाम, रंगनाथ मंदिर, गोकुलानंद एवं राधिका प्रियावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष सिगड़ी रखी जाती है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.