• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा जनपद में परिषदीय स्कूलों का समय बदला

ByVijay Singhal

Dec 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में कड़ाके की ठंड में नौनिहालों को जिला प्रशासन ने राहत दी है। जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। पिछले दो दिन से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। स्कूल का समय परिवर्तित कराने के लिए शिक्षक संगठनों ने जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए समय परिवर्तित किया गया है। आदेश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के गौरव यादव, बलबीर सिंह, देवेंद्र सारस्वत, लोकेश गोस्वामी, अतुल सारस्वत, लक्ष्मी नरायण, यूटा के प्रशांत सारस्वत, अंशुल गौतम, जतिन आदि ने आभार जताया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.